TVS Apache RTR 160 4V 2025 लॉन्च हुई ₹1.34 लाख में, जानें कीमत, फीचर्स और माइलेज

TVS Apache RTR 160 4V :  हर बाइक प्रेमी के दिल में एक खास जगह रखने वाली TVS Apache RTR 160 अब 2025 में और भी दमदार अंदाज़ में पेश की गई है। अगर आप एक स्टाइलिश, भरोसेमंद और परफॉर्मेंस से भरपूर बाइक का इंतज़ार कर रहे थे, तो अब आपका इंतज़ार खत्म हुआ। TVS ने अपनी पॉपुलर बाइक Apache RTR 160 को भारत में नए अपडेट्स के साथ लॉन्च कर दिया है, और यह अब पहले से कहीं ज्यादा सेफ और एडवांस हो गई है।

दमदार इंजन और परफॉर्मेंस का भरोसा

TVS Apache RTR 160 4V 2025 का नया मॉडल ड्यूल-चैनल ABS के साथ
नई TVS Apache RTR 160 2025 में अब ड्यूल-चैनल ABS जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं जो इसे और सुरक्षित बनाते हैं।

2025 Apache RTR 160 में वही भरोसेमंद 159.7cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 15.82 bhp की ताकत और 13.85 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है और आपकी हर राइड को स्मूद और तेज़ बनाता है। शहर की भीड़भाड़ हो या हाईवे की लंबी दूरी, Apache RTR 160 हर रास्ते पर भरोसा देती है।

ब्रेकिंग सिस्टम जो सुरक्षा का भरोसा दे

इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत इसका Dual-Channel ABS सिस्टम है, जो इस सेगमेंट में बहुत कम देखने को मिलता है। यह फीचर ब्रेकिंग के दौरान बेहतर कंट्रोल देता है और फिसलने या स्किड होने की संभावना को कम कर देता है। अब हर राइड पहले से ज्यादा सुरक्षित होगी।

TVS Apache RTR 160 4V का शानदार सस्पेंशन जिससे सफर हो आरामदायक

TVS ने इस बाइक में फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में गैस-चार्ज शॉक्स दिए हैं, जो उबड़-खाबड़ सड़कों पर भी आरामदायक राइडिंग अनुभव देते हैं। लंबी दूरी की राइड्स या खराब सड़कों पर अब थकान की कोई बात नहीं।

साइज और डिजाइन फिट हर राइडर के लिए

इसका डबल क्रैडल फ्रेम, 12 लीटर का फ्यूल टैंक और सिर्फ 137 किलोग्राम का वज़न इसे हर राइडर के लिए परफेक्ट बनाते हैं। इसका लुक स्पोर्टी है लेकिन ओवरऑल डिजाइन हर उम्र और पसंद के राइडर को आकर्षित करता है। Apache RTR 160 का नया अवतार यंग जनरेशन के साथ-साथ अनुभवी राइडर्स के लिए भी एक दमदार विकल्प है।

फीचर्स जो बनाते हैं इसे खास

TVS Apache RTR 160 4V 2025 new लॉन्च
TVS Apache RTR 160 4V 2025 New lunch


2025 मॉडल में TVS ने टेक्नोलॉजी का तड़का भी लगाया है। अब इसमें राइडिंग मोड्स, स्मार्ट एलसीडी डिस्प्ले, और हाई वेरिएंट्स में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिलती है। इससे मोबाइल नोटिफिकेशन और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा राइडिंग को और स्मार्ट बनाती है।

वारंटी और सर्विसिंग लंबा साथ निभाए

TVS अपनी बाइक्स पर आमतौर पर 5 साल तक की वारंटी और व्यापक सर्विस नेटवर्क देता है। Apache RTR 160 को भी इसी भरोसे के साथ लॉन्च किया गया है। देशभर में TVS के सर्विस सेंटर हैं जो इसकी मेंटेनेंस को आसान और सस्ता बनाते हैं।

TVS Apache RTR 160 कि कीमत जो बजट में फिट बैठती है

नई Apache RTR 160 की कीमत ₹1,34,320 (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह पिछले टॉप वैरिएंट से लगभग ₹4,000 ज्यादा है, लेकिन नए फीचर्स और एडवांस सेफ्टी इसे पूरी तरह वाजिब बनाते हैं। 

क्यों Apache RTR 160 आज भी है दिलों की रानी?

TVS Apache RTR 160 2025 का नया स्पोर्टी लुक
Apache RTR 160 का नया मॉडल अब और भी स्पोर्टी लुक, स्मार्ट फीचर्स और बेहतर टेक्नोलॉजी के साथ उपलब्ध है।

Apache RTR 160 ने सालों से भारतीय सड़कों पर अपना जलवा कायम रखा है। इसके दमदार इंजन, शानदार डिजाइन और किफायती कीमत ने इसे मिड-रेंज बाइक सेगमेंट में एक भरोसेमंद नाम बना दिया है। अब 2025 में ये बाइक और भी एडवांस होकर लौटी है, जो एक बार फिर लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार है।

Disclaimer:

यह लेख केवल सामान्य जानकारी और ऑटोमोबाइल अपडेट्स के उद्देश्य से लिखा गया है। कीमतों और फीचर्स में समय के साथ बदलाव हो सकते हैं। कृपया बाइक खरीदने से पहले अधिकृत डीलरशिप या कंपनी की वेबसाइट से पुख्ता जानकारी प्राप्त करें।


Read also:

Yamaha FZ S Hybrid : कम बजट में मिलेगा स्टाइल और टेक्नोलॉजी का नया धमाका जानिए पुरी डिटेल


और नया पुराने